फतेहपुर: करंट से झुलसे ससुर, सास, बहु… ससुर की हालत गंभीर

February 21, 2020 | samvaad365

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां  एक व्यक्ति अपने घर की नाली की सफाई लोहे की सरिया से कर रहा था। कि तभी ऊपर से बिजली की 11 हज़ार लाईन निकली और सरिया ऊपर 11 हज़ार लाईन से छू गया। जिससे व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। वहीं करंट से तड़प रहे व्यक्ति को बचाने के लिए एक महिला ने उसे पकड़ा तो वो भी करंट के चपेट में आ गई। जिसके बाद महिला की सास भी दोनों को बचाने की कोशिश में करंट की चपेट में आ गई। उसके बाद लोगों ने सरिये को डंडा मारकर करंट से अलग किया। फिलहाल तीनों झुलसे लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एक पुरुष की हालत गंभीर होने की वजह से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम में HRD मंत्री डॉ. निशंक हुए शामिल

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/अतीक अहमद

47021

You may also like