जालौन: हर साल की तरह टीम एस पी कालपी में समाजसेवा के प्रति जमकर दिखा उत्साह

January 17, 2020 | samvaad365

जालौन: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यमुना मैया के पावन तट पर पधारे सभी साधु संतो को मटर पुलाव राईस चाय आदि  वितरित कर उन्होंने समाजसेवा के प्रति अपना एक कदम ओर आगे बढ़ाया। साथ ही साथ यमुना मैया के पावन तट पर पधारे सभी साधु संतो व लोगो का दिल जीत लिया वही टीम एसपी के अध्यक्ष  सूर्य प्रताप सिंह एस पी महेवा ने कहा मकर संक्रान्ति के अवसर पर गंगास्नान एवं गंगातट पर दान को अत्यन्त शुभ माना जाता है। इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर में स्नान को महास्नान की संज्ञा दी गयी है। सामान्यत: सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करते हैं, किन्तु कर्क व मकर राशियों में सूर्य का प्रवेश धार्मिक दृष्टि से अत्यन्त फलदायक है।

यह प्रवेश अथवा संक्रमण क्रिया छ:-छ: माह के अन्तराल पर होती है। हमे गर्व कि  हमारा भारत देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। मकर संक्रान्ति से पहले सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में होता है अर्थात भारत से अपेक्षाकृत अधिक दूर होता है। इसी कारण यहाँ पर रातें बड़ी एवं दिन छोटे होते हैं तथा सर्दी का मौसम होता है। किन्तु मकर संक्रान्ति से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर आना शुरू हो जाता है। अतएव इस दिन से रातें छोटी एवं दिन बड़े होने लगते हैं तथा गरमी का मौसम शुरू हो जाता है। दिन बड़ा होने से प्रकाश अधिक होगा तथा रात्रि छोटी होने से अन्धकार कम होगा। अत: मकर संक्रान्ति पर सूर्य की राशि में हुए परिवर्तन को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होना माना जाता है इस मौके पर टीम एस पी के  अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह एस पी महेवा, सागर सोनी टीम एस पी विमल निषाद टीम एस पी, विकास सोनी टीम एस पी , शिवम सैनी टीम एस पी  लक्ष्मण निषाद टीम एस पी, सुमित टीम एस पी,  किशन टीम एस पी,  अमन टीम एस पी आदि लोग मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: बिना लाइसेंस के एसिड बेचने वालों पर ऐसे लगेगी लगाम

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/पवन गुप्ता

45676

You may also like