कौशांबी: गैंगरेप का आरोप लगाकर महिला कर रही थी ब्लैकमेल, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

September 6, 2020 | samvaad365

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में गैंगरेप का आरोप लगाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली महिला और उसके पति को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 50 हजार रुपये नगद और बयान बदलने का शपथ पत्र भी बरामद किया है। मामला मंझनपुर कोतवाली इलाके का है। जहाँ पिछले माह एक महिला ने सपा नेता शबीह हैदर मीनू और उसके छोटे भाई पर गन पॉइंट पर गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया था। इस दौरान महिला ने सपा नेता से तीन लाख रुपये नगद और एक प्लॉट के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

दरअसल, सपा नेता की शिकायत के बाद एसपी ने पुलिस टीम को जांच में लगा दिया था। जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर ब्लैकमेलर महिला और उसके पति को पुलिस ने सपा नेता के घर से 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पास से एक शपथ पत्र भी बरामद किया है, जिसमे उन्होंने अपना बयान बदल दिया था। पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर: केवलानंद कांडपाल को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

संवाद365/नितिन अग्रहरि

53950

You may also like