शिवपाल यादव ने सरकार पर बोला हमला… अपराध रोकने में सरकार को बताया नाकाम

October 17, 2019 | samvaad365

रायबरेली: रायबरेली में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में पिछड़ों पर अत्याचार व जुल्म किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है लूट हत्याएं हो रही है। पीड़ितों की कोई सुनने वाला नही है प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम है।

शिवपाल यादव का हुआ जोरदार स्वागत

आपको बता दें लखनऊ से प्रतापगढ़ एक कार्यक्रम में जाते वक्त प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने त्रिपुला चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। शिवपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और उन पर जमकर जुबानी प्रहार भी किए।

यह खबर भी पढ़ें-दिल्ली सरकार ने शुरू की गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी भाषा अकादमी… उपाध्यक्ष बने लोकगायक हीरा सिंह राणा

यह खबर भी पढ़ें-शिक्षक को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली… बदमाश फरार, शिक्षक की हालत गंभीर

संवाद365/सेराज अहमद

42609

You may also like