भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया

April 7, 2023 | samvaad365

26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे  मृत मिली थीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थी और उनके गले में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा था।आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। 

मुंबई से आई आकांक्षा की मां की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई। सारनाथ थाने में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप था कि हमेशा खुश रहने वाली मेरी साहसी बिटिया को समर सिंह की काली नजर लग गई। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था छोटा भाई अभी भी फरार है ।

सोनिया साह

यहा भी पढे़सकंट मे देवभूमी ? सडंक औऱ सरकारी जमीन पर अवैध मजारों का कब्जा

87229

You may also like