भारत का एक ऐसा शहर जहा मांस खाना सख्त मना है

April 4, 2023 | samvaad365

पूरी दुनिया में सिर्फ भारत में ही एक ऐसा शहर है जो पूरी तरह से शाकाहारी है। ये एक ऐसा नाम है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं । ये दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जो पूर्ण शाकाहारी है । भारत का ये शाकाहारी शहर गुजरात राज्य में स्थित है । इस इकलौते वेजीटेरियन शहर को पलिताना नाम से जाना जाता है। पतिलाना गुजरात के भावनगर जिले में बसा हुआ है। यहां पर जानवरों को मारना गैरकानूनी माना जाता है, इसका उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान भी है ।

यहा अंडे या मांस बेचना सख्त मना है

गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पतिलाना शहर जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां पर एक ही पर्वत पर 900 से ज्यादा मंदिर होने का रिकॉर्ड भी है। ये जैन धर्म को मानने वालों के लिए सबसे शुद्ध और सबसे सम्मानित गंतव्य स्थान है। यहां खाने के उद्देश्य से किसी जानवर को मारना बिल्कुल अवैध है, साथ ही अंडे या मांस बेचना भी यहाँ सख्त मना है।

सोनिया साह

यहा भी पढ़े –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से की भेंट

87131

You may also like