Maharashtra Bus Accident: बुलढाणा में भीषण हादसा, बस में आग लगने से 26 लोगों की जलकर मौत

July 1, 2023 | samvaad365
maharastra bus accident

महाराष्ट्र के बुलढाणा में चलती बस में आग (Maharashtra Bus Fire) लगने से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। भीषण हादसा समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा कि बस में करीब 32 लोग सवार थे। अचानक ही इसमें आग (Maharashtra Bus Accident) लगी जिससे लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तुरंत ही बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- देवभूमि की बेटी मान्या ने बढ़ाया उत्तराखंड का नाम, वर्ल्ड स्कॉलर कप चैंपियनशिप के फाइनल राउंड के लिए हुईं क्वालीफाई

यवतमाल से पुण जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, बस महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही थी। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने कहा कि बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 33 लोग यात्रा कर रहे थे। 8 लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- रोडवेज बस में शिक्षिका से छेड़छाड़, बनाई वीडियो

समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
घटना देर रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा कि हादसा ऐसे समय हुआ जब बस में सवार यात्री नींद की आगोश में थे। उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिल सका। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल घटना कितनी भयानक थी ये बस की हालत देखकर समझा जा सकता है। कैसे आग लगने के बाद अचानक ही पूरी बस पलट गई।

89672

You may also like