29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आ रहे अयोध्या, जिला प्रशासन ने तैयारियां की तेज

August 21, 2021 | samvaad365

रामनगरी अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम की तैयारी शुरु हो गई है। 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेशियल ट्रेन से अयोध्या सुबह 11:30 पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। अयोध्या को सजाया जा रहा है।  पीएम नरेंद्र मोदी के बाद देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो राम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन करेंगे। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों रामायण कॉन्क्लेव के शुभारंभ कराए जाने की भी तैयारियां शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ेंपंजाब नेशनल बैंक ने की पवनदीप राजन की चौकी ग्राम पंचायत को गोद लेने की घोषणा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को प्रदेश में आयोजित होने वाले रामायण कॉन्क्लेव की शुरुआत अयोध्या से करेंगे। रामायण कॉन्क्लेव राम कथा पार्क में आयोजित किया जाएगा। अयोध्या से शुरू होने वाली रामायण कांक्लेव 1 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान 16 जनपदों में रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन होगा।अयोध्या में 29 अगस्त और 30 अगस्त को रामायण कांक्लेव का आयोजन होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या आगमन पर संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने बड़ी तैयारी की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब अयोध्या आएंगे तो उनके स्वागत में एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी इसके अलावा राष्ट्रपति के हाथों अयोध्या में संचालित परिजन परियोजनाओं का अनावरण भी कराया जाएगा। राम कथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति के सामने शबरी प्रसंग रामायण गान होगा। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। जिसमें फोक गायन और विद्वानों द्वारा रामायण पर चर्चा होगी।

संवाद365,डेस्क

 

65238

You may also like