धूमधाम से साथ मनाया गया आदित्य ठाकरे का जन्मदिन

June 13, 2019 | samvaad365

देहरादून: राजधानी दून में शिव सैनिकों ने युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का 30 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए केक काटा और मिठाई बांटी। आज गोविन्द गढ़ स्थित शिव सेना के प्रदेश मुख्यालय में ‘युवा सेना’के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिवसैनिकों ने आदित्य ठाकरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे का जन्म 13 जून 1990 को हुआ था। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र व हिन्दू ह््रदय  सम्राट बाल ठाकरे के पौत्र हैं। आदित्य शिवसेना के युवा शाखा ‘‘युवा सेना’’ के प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना 17 अक्टूबर 2010 को हुयी थी। आदित्य ठाकरे एक कवि भी हैं। आदित्य मुम्बई के मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र हैं। उन्होने ‘‘युवा सेना’’ के जरिए अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान आदित्य का अंग्रेजी में एक कविता संग्रह ‘‘माई थॉट इन ब्लैक ऐंड व्हाइट’’ प्रकाशित हुआ था। आदित्य ठाकरे की रुचि भी साहित्य में है।

उनकी कविता संग्रह हिंदी और मराठी में भी छप चुका है। इसके अलावा उनके लिखे गए गीतों का एल्बम ‘‘उम्मीद’’ भी लांच हो चुका है। इन गीतों को कैलाश ख़ेर, सुरेश वाडेकर, शंकर महादेवन और सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है। गौरव कुमार ने कहा कि आदित्य ठाकरे पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। युवा सेना का कार्यभार संभालने के बाद से आदित्य ठाकरे संगठन के उद्देश्यों और उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ पालन कर रहे हैं। श्री कुमार ने कहा कि शिव सेना ‘‘शिक्षा, स्वास्थय, रोजगार’’ के नारे को लेकर चल रहीं है। यहीं कारण है कि आज ‘‘युवा सेना’’ ने मुम्बई एवं आस-पास के सभी शिक्षण संस्थाओं में रिकार्ड जीत दर्ज करायी है।

शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने आदित्य ठाकरे की दीर्घायु की कामना करते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी शिव सैनिकों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी शिव सैनिकों ने एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने बच्चों को उपहार भी भेंट किये। इस अवसर पर अमित कर्णवाल, शिवम गोयल, शिव नारायण, मनोज सरिन, मनोज बोहरा, नितिन कुमार, विकास मलहोत्रा, सुमित गंभीर, पंकज तयाल, रोहित बेदी, शुभम, वाशु, रूपम बोहरा, अजय साहनी, अभिषेक साहनी, संजीव मैथानी, मनीष राणा, मनोज सरीन आदि मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें-खबर का असरः अब मिलने लगा है पानी

यह खबर भी पढ़ें-महाकुंभ के लिए सीएम रावत ने की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश…  

संवाद365/काजल

38390

You may also like