पिथौरागढ़ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री, किया कार्यालय का निरीक्षण

February 5, 2019 | samvaad365

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और सूबे के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने मंगलवार को पिथौरागढ़ में प्रस्तावित जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान  उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी ज़िलों के कार्यालय बनकर तैयार हो गए है और जल्द ही पिथौरागढ़ का कार्यालय भी धरातल में उतर जायेगा।

अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके देश के हर ज़िले में अपने कार्यालय है। साथ ही उन्होंने बताया कि देहरादून में प्रस्तावित प्रदेश कार्यालय का कार्य भी जल्द ही पूरा हो जायेगा।

यह खबर भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव की तैयारी, संकल्प रथ के साथ बीजेपी ने गिनाई उपलब्धियां

यह खबर भी पढ़ें-नम आंखों से दी सैनिक रोहित को अंतिम विदाई

पिथौरागढ़/मनोज चंद

31875

You may also like