चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रोड शो के जरिए दिखाई ताकत

February 11, 2019 | samvaad365

कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार लखनऊ आई हैं। लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया  के साथ प्रियंका ने अपना पहला रोड शो किया। रोड शो के दौरान ये तीनों कांग्रेसी नेता एक बस की छत पर सवार दिखे। प्रियंका चार दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंची हैं। बता दें कि अपने इस दौरे के दौरान प्रियंका हर रोज 13 घंटे तक काम करेंगी।

सोमवार को लखनऊ में हुए प्रियंका के रोड शो में जहां राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके साथ दिखे वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर,राजीव शुक्ला, पीएल पुनिया और आरपीएन सिंह समेत कई नेता भी मौजूद रहे। यह बस कांग्रेस की लकी बस बताई जा रही है। वहीं लोकसभा चुनावों का समय करीब आ रहा है जिसके तहत प्रियंका का ये रोड शो काफी अहम बताया जा रहा है। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसियों सहित लखनऊ के स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। लखनऊ को पोस्टरों और होर्डिंग से पाट दिया गया है जिसमें प्रियंका का दुर्गा अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं इस रोड शो के दौरान प्रियंका का लालबाग चौराहे पर संबोधन भी होगा। बतातें चलें कि 12 फरवरी को प्रियंका गांधी मोहनलालगंज और दोपहर बाद उन्नाव के पार्टी कार्यकतार्ओं से मिलेंगी। दोपहर के भोजन के बाद प्रियंका वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकतार्ओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद 13 फरवरी को वह बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोण्डा और बस्ती के नेताओं और कार्यकतार्ओं से मिलेंगी। और आखिर में 14 फरवरी को प्रियंका की मुलाकात सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मीरजापुर, भदोही, अंबेडकर नगर, बलिया और मिश्रिख के कार्यकतार्ओं से होगी।

यह खबर भी पढ़ें- जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो ने मोदी सरकार को बताया ढकोसला, पढ़े पूरा बयान

यह खबर भी पढ़ें-बिहार में हुआ स्पेक्ट्रम पायनियर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

लखनऊ/काजल

32255

You may also like