बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के विवादित बयान के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस

October 20, 2022 | samvaad365

राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। जहां कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का पुतला दहन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया.

इस मौके पर जसविंदर सिंह होगी ने कहा कि दुष्यंत गौतम ने अपनी अभद्र टिप्पणी से ना केवल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का चरित्र हनन किया है बल्कि मातृशक्ति का अपमान भी किया है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम ने इसके साथ ही हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का भी अपमान किया है। कांग्रेस जनों ने कहना है कि इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता की धार्मिक भावनाएं आहत करते आ रहे हैं। अब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं पर की गई घृणित मानसिकता वाली अभद्र टिप्पणी की जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें उपचार की जरूरत है ऐसे में भाजपा को पहले उनका उपचार करवाना चाहिए नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका उपचार करने के लिए तैयार हैं.

(संवाद 365, संदीप रावत)

यह भी पढ़ें-  कार के साथ बरामद हुआ लापता चल रहे पाबौ के पटोटी गांव के मनोज साहू का शव

82323

You may also like