घनसाली से धनीलाल शाह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल

March 12, 2019 | samvaad365

कांग्रेस के गुजरात से आम चुनाव के लिए बिगुल फूंकने के साथ ही पार्टियों में दल-बदली का दौर भी शुरु हो गया है। उत्तराखंड के घनसाली टिहरी सीट से धनीलाल शाह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने वाले धनीलाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के सामने फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस खुद को बड़ी ताकत के तौर पर साबित करने की कोशिश में अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है। 16 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली से पहले प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रसूखदार नेताओं को रिझाकर पार्टी में शामिल करने में लगे हैं। लोकसभा चुनाव के एलान के बाद 16 मार्च को प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली उत्तराखंड कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। लिहाज़ा पार्टी के नेता पूरे एहतियात के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

संवाद365 / पुष्पा पुण्डीर

33270

You may also like