बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन

August 19, 2019 | samvaad365

बिहार: बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का सोमवार को निधन हो गया। जगन्नाथ पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 82 साल के जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। मिश्रा तीन बार कांग्रेस पार्टी में रहते हुए बिहार के सीएम पद पर पहुंचे थे। मिश्रा ने बिहार में कांग्रेस को बुलंदियों पर पहुंचाया था। फिलहाल वह जेडीयू के सदस्य थे। बता दें कि मिश्रा बिहार में 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में भी फंसे थे। 1996 में सामने आए इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अभी जेल काट रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद हाहाकार, 17 लोगों के शव हुए बरामद

संवाद365/काजल

40466

You may also like