खटीमा में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का आगाज

January 29, 2019 | samvaad365

कुमाऊं में खटीमा से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का हुआ आगाज, खटीमा के शहीद स्मारक में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रधांजलि अर्पित कर परिवर्तन यात्रा हुई शुरू। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में यात्रा खटीमा से नानकमत्ता व सितारगंज को हुई रवाना।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखण्ड कांग्रेस ने भी जनता के बीच जाने के लिए परिवर्तन यात्रा का आगाज कर दिया है। यात्रा के दूसरे  चरण में परिवर्तन यात्रा का कुमाऊं के खटीमा से कांग्रेस ने जंहा आगाज किया। वही राज्य आंदोलन के शहीदों को शहीद स्थल में पहुँच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश व प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने श्रधांजलि अर्पित कर यात्रा का खटीमा से आगाज किया। इस दौरान सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर जन आक्रोश परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जा रही है। ताकि प्रदेश की जनता भाजपा के असली चरित्र को समझ सके। वही यात्रा खटीमा से होकर नानकमत्ता व सितारगंज को रवाना हुई। जंहा ओर जनसभा व रोड शो का भी  आयोजन किया जाएगा।वही 30 तारीख को परिवर्तन यात्रा किच्छा रुद्रपुर व काशीपुर के लिए रवाना होगी।

वही नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हरदेश ने मीडिया को बताया कि इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता को समझायेगी। ताकि आने वाले चुनावों में जनता बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

यह खभर भी पढ़ें-सरकार से नाराज कर्मचारियों ने की बैठक, 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग

यह खबर भी पढ़ें-फिर बिगड़े बीजेपी नेता हरक सिंह रावत के सुर, की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की तारीफ

खटीमा/दीपक चंद्रा

31200

You may also like