पौड़ी लोकसभा सीट के प्रत्याशी का कर्णप्रयाग में हुआ जोरदार स्वागत

March 27, 2019 | samvaad365

पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के कर्णप्रयाग पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कर्णप्रयाग पहुंचने पर तीरथ रावत सैंकडों कार्यकर्ताओं के साथ नगर में रोड शो व जन सम्पर्क किया। इस दौरान भाजपाइयों में काफी उत्साह देखा गया। तीरथ रावत नें बीजेपी चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ कर भाजपा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा पहाड़ मोदी मोदी कह रहा है। लोगों को लग चुका है कि मोदी जी ही देश का विकास कर सकते है। कांग्रेस दूर दूर तक दिखायी भी नहीं दे रही है। मोदी जी ने विकास को लेकर देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। भारी बहुमतों में बीजेपी जीतने जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-चमोली की गौरा देवी के नेतृत्व में हुआ था चिपको आंदोलन

यह खबर भी पढ़ें-पहाड़ पर रोजगार का जरिया बनी होम स्टे योजना, जानिए क्या है खास…

चमोली/पुष्कर नेगी

36362

You may also like