स्पर्श गंगा टीम ने नीलकंठ महादेव क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

January 2, 2019 | samvaad365

नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्पर्श गंगा टीम ने गढ़वाल मंडल संयोजक एस. एस. भण्डारी के नेतृत्व में नीलकंठ महादेव मन्दिर और आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर गढ़वाल संयोजक एस. एस. भण्डारी ने नीलकंठ और यमकेश्वर क्षेत्र के लोगों का आहवान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्पर्श गंगा महाअभियान से जुड़े।

स्पर्श गंगा अभियान उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में सांसद हरिद्वार डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ एवं अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका आरूषि निशंक की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में एक महाअभियान का रूप ले चुका है उसी क्रम में नववर्ष की पूर्व संध्या पर नीलकंठ महादेव का नमन करते हुए स्पर्श गंगा अभियान की सफलता की कामना की गई। जिसके बाद वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नीलकंठ महादेव के पुजारी एवं क्षेत्र की जनता का विशेष सहयोग मिला।

बताते चलें कि स्पर्श गंगा अभियान नमामि गंगे को सम्बल प्रदान कर रहा है। इस अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं, गंगा में ट्रैश बूम लगाकर, गंगा साईक्लोथोन, चित्रकला, स्पर्श गंगा प्रहरी का विश्व रिकार्ड तथा हाल ही में 1,17,209 लोगों के लिखे प्रधानमंत्री को स्पर्श गंगा शपथ पत्रों का विश्व रिकार्ड भी स्पर्श गंगा टीम के नाम है जिसे हाल ही में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. निशंक एवं आरूषि निशंक को सम्मानित किया था।

इस महाअभियान में मीनाक्ष मैठाणी, श्रीमती गीता बेदी, कविता ध्यानी, डी. सी. नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद, अंजना रानी, मधु अरोड़ा, मंजुला मैठाणी, ज्योत्सना, सीमा अग्रवाल तथा प्रसिद्ध समाज सेवी श्री वी. एन. खन्ना उपस्थित रहे।

यह खबर भी पढ़ें-पहाड़ी शैली के मकान बनाओगे तो एक मंजिल की छूट मिलेगी

यह खबर भी पढ़ें-बद्रीनाथ धाम में ठंड का टार्चर झील से लेकर नदी तक सबकुछ जमने लगा

ऋषिकेश/काजल

29061

You may also like