सितारगंज में गरीब जनता को नहीं मिल पा रहा है आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ

February 13, 2019 | samvaad365

सितारगंज में गरीब जनता को नही मिल पा रहा है आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ। समय पर इलाज नही मिलने से कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति की हो चुकी है मौत। केंद्र व राज्य की सरकारों ने भले ही आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना में आम जन को पांच लाख तक के फ्री इलाज का जमकर प्रचार प्रसार कर रही है। लेकिन जनता को सरकार की इस योजना का कई स्थानों पर इलाज नही मिल पा रहा है।

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में इस योजना के तहत शासन द्वारा किसी भी अस्पताल को पंजिकृत नही किया गया है। जिससे सितारगंज की जनता आयुष्मान स्वास्थ्य बना कर भी खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। जबकि इस योजना के तहत इलाज ने मिलने के कारण एक गरीब व्यक्ति की सितारगंज में मौत भी हो चुकी।

सरकार की योजना का सितारगंज में लाभ ना मिलने से अब जनता का भी सरकार की योजना के खिलाफ आक्रोश सामने आने लगा है। सितारगंज नगर पालिका के अध्यक्ष हरीश दुबे भी इसे दुर्भाग्य पूर्ण मान रहे है कि एक और जंहा भाजपा सरकार आयुष्मान योजना का बढ़ चढ़ कर प्रचार प्रसार कर रही है। तो वही सितारगंज इलाके मे एक भी अस्पताल सरकार द्वारा इस योजना के तहत पंजिकृत नही किया गया है। जिससे सितारगंज की जनता को इस योजना का लाभ नही मिल पा रहा है।वही इस योजना के तहत लोग इलाज करवाने को भटक रहे है।

यह खबर भी पढ़ें-तनखा काटे जाने पर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया सरकार का विरोध

यह खबर भी पढ़ें-उत्तरकाशी में भटवाडी तहसील का हुआ पलायन, गांव के गांव हो रहे हैं खाली

सितारगंज/दीपक चंद्रा

32391

You may also like