खटीमा में कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष का दौरा

January 8, 2019 | samvaad365

खटीमा पहुंचे कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष केदार जोशी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। घाटे में चल रहे कुमाऊं मंडल विकास निगम को पर्यटन से जोड़कर घाटा खत्म करने पर जोर दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत कर कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष पद पर आसीन किये गए वरिष्ठ भाजपा नेता केदार जोशी इन दिनों कुमाऊं दौरे पर है। कुमाऊं दौरे पर निकले केदार जोशी के खटीमा पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केएमवीएन अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मीडिया से रूबरू होते हुए जोशी ने कहा कि सरकार ने उन पर विश्वास जताते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम जहां वर्तमान में विभिन्न कारणों से घाटे में चल रहा है। इसलिए उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह निगम को घाटे से उभारने के लिये पर्यटन व पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर उभारने का काम करें। साथ ही भाजपा के विकास के नारे के अनुरूप कुमाऊं मंडल विकास निगम भी विकास की दौड़ में अब आगे दौड़ने का काम करेगी। पर्यटन व पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर अवसर पैदा कर निगम की आय को बढ़ाने का उनका भरसक प्रयास रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें-फिर बाहर आया बीजेपी का मी टू प्रकरण का जिन्न, बीजेपी के अन्य नेताओं पर भी गिरी गांज

यह खबर भी पढ़ें-कर्णप्रयाग पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

खटीमा/दीपक चंद्रा

29601

You may also like