खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली खिलाड़ी पहुंची मसूरी

March 14, 2019 | samvaad365

निशानेबाजी में विश्व स्तर पर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाली देवान्शी राणा, पुणे में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने के बाद पहली बार अपनी टीम के साथ मसूरी पहुंची। जहाँ एमपीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने शोल बेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

आप को बता दें की निशानेबाज देवान्शी राणा  सिडनी एवं जर्मनी में जूनियर विश्व कप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं। और देवान्शी ने जनवरी में पुणे में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अर्जित किया। जिसके बाद से धनोल्टी विधानसभा एवं मसूरी क्षेत्र में ख़ुशी लहर है।

निशानेबाज देवान्शी राणा ने युवाओं को सन्देश देते हुए कहा की जीवन में जो भी करना है एक लक्ष्य लेकर करना चाहिए और उस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कड़ी महेनत करनी बहुत ज़रूरी है। वहीं निशानेबाजी में स्वर्ण पदक विजेता अंशिका ने कहा की अगला लक्ष्य ओलंपिक है।

यह खबर भी पढ़ें-16 मार्च को राहुल गांधी का प्रदेश दौरा, ऐसी है युथ कांग्रेस की तैयारी

यह खबर भी पढ़ें-चुनावी रण शुरू होते ही बिहार में चुनाव चौपाल आयोजन

मसूरी/राजवीर रौंछेला

33346

You may also like