कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जताया मतदाताओं का आभार

February 15, 2022 | samvaad365

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने दिन-रात चुनाव प्रचार में लगे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के मतदाताओं से मिले अपार स्नेह, प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।उन्होने सतपुली पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मतदान के पश्चात क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपा को मिले संभावित बोटों के विषय में जानकारी हासिल की। उन्होने शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए चुनावों के लिए चुनाव प्रचार में दिन रात लगे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

संवाद365,डेस्क

72420

You may also like