कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अग्निवीर भर्ती के मानकों पर उठाए सवाल, भर्ती मानकों की जांच की मांग की

August 23, 2022 | samvaad365

जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के विधायक ओर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को भर्ती के दौरान हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से वार्ता की . कैबिनेट मंत्री ने भर्ती मानकों की जांच किये जाने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्हें बताया कि अग्निवीर भर्ती के दौरान राज्य के 300 युवाओं को एक साथ दौडा़या जा रहा है और उसमें से भी मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री से कहा कि इस प्रकार की विसंगतियों के चलते उतराखण्ड के बच्चे निराश होकर अपने घर लौट रहे हैं। इसलिए अग्नीवीर योजना के तहत की जाने वाली इस भर्ती की जांच करवाकर करवाई जाए।

संवाद 365, भगवान सिंह

ये भी पढ़ें : टिहरी Video : विधायक विनोद कंडारी को गले लगाकर फूट-फूट कर रोया आपदा पीड़ित व्यक्ति, दिया बड़ा आश्वासन

80424

You may also like