टिहरी Video : विधायक विनोद कंडारी को गले लगाकर फूट-फूट कर रोया आपदा पीड़ित व्यक्ति, दिया बड़ा आश्वासन

August 22, 2022 | samvaad365

टिहरी : बीते दिनों बारिश ने टिहरी ओर देहरादून में कहर बरपाया। कई लोग बेघर हो गए। कईयों ने अपनों को खो दिया और कई अभी भी अपनों की तलाश में हैं। किसी की रोजी रोटी छिन गई।

ऐसा ही घटना कीर्तिनगर ब्लॉक के बढियारगढ़ के गहड़ गांव के सुरजन कुमार के साथ भी घटी। जहां सुरजन की आजीविका का एक सहारा उसकी दुकान आपदा की भेंट चढ़ गई। जब स्थानीय विधायक विनोद कंडारी आपदा पीड़ितों का हाल पूछने निकले तो सुरजन विधायक के गले लग कर जोर जोर से रोने लगा।

वहीं विधायक विनोद कंडारी ने उसका ढांढस बंधाया और सुरजन को दिलासा दिया कि उसकी नई दुकान को बनाने के लिए सरकार पूरी मदद करेगी अब इस पूरी घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर दिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे विधायक विनोद कंडारी की लोग तारीफ कर रहे है।

80419

You may also like