मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIVH के बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

September 16, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एन.आई.वी.एच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एन.आई.वी.एच. के निदेशक हिग्मांशु दास एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे.

(संवाद 365, संदीप रावत)

ये भी पढ़ें : देहरादून में डांडी कांठी क्लब 17 सितंबर को जागर संरक्षण दिवस मनाने जा रहा है

81297

You may also like