सीएम धामी ने वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की पुत्री के निधन पर किया दुःख व्यक्त

January 25, 2023 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : पिथौरागढ़ : शहीदी के 23 साल बाद भी शहीद जवान के गाँव नहीं पहुंची सड़क, पलायन कर रहे ग्रामीण

 

 

 

85134

You may also like