प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल के घर पहुंचे सीएम , राजेन्द्र गोयल के निधन पर जताया दुख

September 22, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल के भाई राजेन्द्र गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को गोयल के एम.के.पी. चौक स्थित आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों का इस दुःख को सहन करने की शांति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की ।  मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी राजेन्द्र गोयल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-युवा भारत साधु समाज ने आनंद गिरि को किया अंतरराष्ट्रीय पद से मुक्त

66586

You may also like