देहरादून: उत्तराखंड के मशहूर अभिनेता जयपाल नेगी का निधन

May 24, 2020 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड के मशहूर अभिनेता जयपाल नेगी का दिल्ली में निधन हो गया है। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जयपाल नेगी उत्तराखंड के जाने-माने एक्टर थे। वह कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों में अभिनय कर चुके हैं। जयपाल मूल रूप से पौड़ी के संगलाकोटी के रहने वाले थे जो हाल के दिनों में अपने दिल्ली आवास पर रह रहे थे। रंगकर्मी राजेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के निगम वार्ड घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। जिसमें कई लोक कलाकार भी शामिल होंगे। बता दें कि सुपरहिट गढ़वाली वीडियो गीत ‘पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की, लगदी छै तु बड़ी कमाल की’ में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रीना रावत के साथ जयपाल नेगी ने अभिनय किया था।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर: कोरोना महामारी के बीच दीवारों पर स्लोग्न लिख लोगों को किया जा रहा जागरुक

संवाद365/काजल

50079

You may also like