देहरादून: अपने-अपने घरों की ओर लौटे लोग… दून से बसें हुई रवाना

May 3, 2020 | samvaad365

देहरादून: लाॅकडाउन के चलते फंसे हुए लोगों का इंतजार अपने घर जाने को अब खत्म हो गया है…. फंसे हुए लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए काम शुरू हो चुका है… देहरादून में अलग अलग जिलों से फंसे हुए लोगों को बसों के जरिए घर पहुंचाया जा रहा है…. अलग अलग थाने चैकियों के माध्यम से उन लोगों की सूची तैयार कर बसों के जरिए सभी को देहरादून रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज लाया गया जहां से उनका मेडिकल परीक्षण कर स्कैनिंग कर उन्हें उनके घरों के लिए रवाना किया गया।

दूसरे दिन देहरादून से कुमाउं मंडल और चमोली जिले के लोगों को भेजा गया इसके साथ ही उत्तराखंड से बाहर जाने वालों में राजस्थान के लोगों को बसों के जरिए देहरादून से भेजा गया….. सबसे पहले घर जाने वाले लोगों को महाराणा प्रताप स्पोटर््स काॅलेज लाया जा रहा है…. यहां पर इन लोगों का स्वास्थ्य जांचा जा रहा है…. बसों को तैयार रखा गया है…. सभी बसों को सैनिटाइज करवा कर उनसे लोगों को भेजा जा रहा है।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में इन लोगों के लिए खास व्यवस्थाएं की गई हैं ……. सभी के लिए यहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है साथ ही खाने के पैकेट की भी व्यवस्था की गई हैं…. जांच के बाद सूची के अनुसार ही सभी लोगों को बसों में बिठाया गया है…. बसों में भी एक दूसरे से दूरी का ख्याल रखा गया है…. घर लंबे समय से फंसे लोगों के लिए यह पल खास भी है क्योंकि इस संकट काल में अब उनकी घर वापसी हो रही है।

लाॅकडाउन के चलते फंसे लोग अब अपने अपने घरों की ओर जा रहे हैं…. अभी देहरादून से फंसे लोगों को उनके गृह जनपद भेजा गया है….. इसके बाद दूसरे राज्यों से अपने घर लौटने वाले लोगों को भी लाया जाएगा…. जिसके प्रशासन सूची को अंतिम रूप देने में जुटा है।

यह खबर भी पढ़ें-कोरोना योद्धाओं को सेना की सलामी… हेलीकाॅप्टर से की पुष्प वर्षा

यह खबर भी पढ़ें-बुलंदशहर: लॉकडाउन में मजदूरों का पलायन… कई मजदूर लोनी से पनवाड़ी के लिए निकले पैदल

संवाद365/ब्यूरो

49274

You may also like