देहरादून- फिर बड़ा गर्मी का असर, 38 डिग्री तक पंहुचा तापमान

June 2, 2022 | samvaad365

देहरादून में कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है. बुधवार को तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया. राजधानी में पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। बुधवार को एक बार फिर पारा 38 पार पहुंचने से गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। घरों में पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पाए तो वहीं बाहर धूप और गर्म हवा ने परेशान किया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजधानी बुधवार को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रही। अगले कुछ दिन और गर्मी के आसार हैं

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

 

76705

You may also like