चारधाम यात्रा में बढ़ती जा रही है श्रद्धालुओं की संख्या, इस बार रिकार्ड टूटने की है उम्मीद

June 2, 2022 | samvaad365

चारधाम यात्रा में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. अभी तक साढ़े तेरह लाख तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच चुके हैं। जिस तरह से भीड़ जुट रही है। इससे इस बार रिकार्ड टूटने की उम्मीद है। 31 मई देर रात तक बदरीनाथ.केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग 9,03,509 है। 31 मई तक श्री गंगोत्री.यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 4,44,330 रही।‌ हेमकुंट साहिब में 24356 यात्री पहुंचे हैं। चिलचिलाती धूप में फोटो पंजीकरण के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है। गर्मी से बेहाल पांच श्रद्धालु अचानक चक्कर आने से बेहोश होकर जमीन पर जा गिरे। साथी श्रद्धालुओं ने संभाला और यात्री हेल्थ रिलीफ केंद्र में उपचार कराया। हालत में ठीक होने पर यात्री पंजीकरण के लिए फिर लाइन में खड़े हो गए।

चारधाम यात्रा में अब तक हुई यात्रियों की मौत
केदारनाथ      51
बदरीनाथ      25
गंगोत्री         87
यमुनोत्री       29
कुल          112

संवाद 365, निशा ज्याला

यह भी पढ़ें- देहरादून- फिर बड़ा गर्मी का असर, 38 डिग्री तक पंहुचा तापमान

 

76708

You may also like