गौरीकुण्ड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से यात्रा बंद

August 3, 2019 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: गौरीकुण्ड-केदारनाथ पैदल मार्ग अवरूद्ध हो गया है। सेक्टर अधिकारी भीमबली से प्राप्त सूचना के अनुसार, भीमबली और छोटी लिनचोली के मध्य पैदल यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया है। इस रास्ते पर भारी भरकम मलबा जमा हो गया है। दरअसल, सुबह से हो रही बारिश के चलते भूस्खलन हुआ और रास्ता बंद हो गया। वहीं रूद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई जगहों पर पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं। फिलहाल इस रास्ते पर यात्रियों की आवाजाही बंद है।

यह खबर भी पढ़ें-ALERT: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

संवाद365/कुलदीप राणा

39967

You may also like