हरिद्वार: मां चंडी देवी के इस मंदिर में होती है मनोकामना पूरी

April 21, 2019 | samvaad365

मां चंङी देवी, यानि असुरों का संहार करने वाली मां चंडी देवी, देवताओं के प्राणों की रक्षा करने वाली मां चंडी देवी और भगवान राम के प्राण बचाने वाली भी मां चंङी देवी। यानि अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाली मां चंङी का यह मंदिर पुराणो में वर्णित है और जिस नील पर्वत पर स्थित है यह मंदिर, उसके कण कण में हैं मां का वास। मां चंङी देवी के इस मंदिर की महिमा देवी भागवत में भी कही गई है। नवरात्रों के दौरान इस मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। मनोकामना सिद्ध मन्दिर में माता का रूप देखते ही बनता है।

हरिद्वार के पौराणिक मंदिरों में शुमार है माँ चंडी का ये मंदिर, भगवती का यह मंदिर सिद्ध पीठ है और माना जाता है कि मां भगवती यहाँ पर अपने रौद्र रूप यानि चंङी रूप में साक्षात विराजती है। पुराणो के अनुसार जब देव लोक में असुरों का अत्याचार बढने लगा तो देवताओं ने मां भगवती की स्तुति की तो मां चंङी रूप एक खंभ को फाङ कर यहाँ स्वर्ग से सीधे प्रकट हुई। मान्यता है की नवरात्र के दौरान नौ दिन यहीं पर विराजती हैं।यही कारण है की नवरात्रो  के दौरान इस मंदिर में देश दुनिया से श्रद्धालु भारी संख्या में यहाँ मन्नत मांगने आते हैं।

मां चंङी देवी इस नील पर्वत पर विराजती हैं। हरिद्वार से गंगा नदी का एक किलोमीटर से लंबा पुल पार करके श्रद्धालु पहुंचते हैं मंदिर जाने के लिए बने हुए रास्ते पर। मंदिर जाने के लिए दो रास्ते हैं। पैदल करीब सवा दो किलोमीटर का रास्ता मंदिर तक जाने के लिए तय करना पङता हैं। इसके अलावा यदि यात्रा को रोंमांचक बनाना हो तो इसके लिए मंदिर तक पहुंचने के लिए यहाँ पर लगा हुआ हैं रोप वे।जिसमें बैठ कर मंदिर जाते हुए दूर दूर तक पहाङों और घाटियों के साथ ही हरिद्वार शहर के रोंमाचक नजारों का लुफ्त आपकी यात्रा के आनन्द को कई गुना बढा देता हैं।इसके बाद मंदिर में पहुंच कर ऐसा अहसास होने लगता हैं कि कोई आलौलिक ताकत आपको अपनी ओर खींच रही हो। ट्रस्ट द्वारा यहां शुद्ध RO पानी की व्यवस्था की गयी है दिव्यांगों को मंदिर तक लाने लेजाने के लिए व्हीलचेयर और डोली की व्यवस्था भी की गयी है ,मंदिर में मां चंङी देवी की दो प्रतिमांए हैं ।मंदिर में ठीक सामने मां का मंगल रूप हैं जबकि बायें और कोने में एक खंबें में मां का रौद्र रूप हैं जो कि मां का असली रूप हैं।पोराणिक महत्त्व रखने वाले इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालु मानते हैं की यहाँ पर हर मनोकामना पूर्ण होती है।

पुजारी ने बताया की मां चंङी देवी के मंदिर में साल में दो बार नवरात्र के दौरान विशेष पूजा और अनुष्ठान किये जाते हैं। इसके पीछे भी मान्यता हैं कि इन दिनों संसार की सभी आदि शक्तियां मां के आवहान पर यहाँ पर इकठ्ठा होती हैं। सच्ची कामना के साथ यहाँ आने वाले भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है यही से भगवती ने दैत्यों का संहार किया था। श्रद्धालु अनुराग कौशिक प्रत्येक नवरात्रो में यहां आकर माँ अम्बे की विशेष पूजा अर्चना करते है कई वर्षो से पूजा कर आज उनके परिवार में महामायी के विशेष अनुकम्पा है। मां चंङी देवी के अनन्य रूप हैं और इन्ही रूपो में मां करती हैं अपनों भक्तों पर कृपा। मां चंङी देवी को तन्त्र मंत्र की सिद्धिदात्री भी माना जाता हैं।माना जाता है कि एक बार भगवान् शंकर ने भी मंगलवार के दिन मां चंङी की उपासना की थी ताकि मां त्रिपुर नाम के एक दैत्य का वध कर सके। सभी देवता भी मां की पूजा करते हैं। मां के चरणों में जो भी आता हैं और करता हैं सच्चे मन से मां की आराधना, मां चंङी उसकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं।

यह खबर भी पढ़ें-मुंबई में देवभूमि लोक कला उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट का सिपैजी कार्यक्रम

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा: यहां खेतों में झूल रही है 11 हजार बोल्ट की विद्युत लाइन

हरिद्वार/नरेश तोमर

36970

You may also like