मुंबई में देवभूमि लोक कला उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट का सिपैजी कार्यक्रम

April 20, 2019 | samvaad365

मुम्बई में मंगलवार को देवभूमि लोक कला उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिपैजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुम्बई महानगर फौज में अपनी सेवाएं दे रहे वीरों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पिथौरागढ़ स्थित झूलाघाट के वीर शहीद सैनिक दीवान सिंह एरीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वीर शहीद दीवान सिंह के परिजनों ने भी शिरकत की।

वहीं इस दौरान सिपैजी थीम के अंतर्गत सिपाहियों की जीवनी पर 30 मिनट की सराहनीय और भावुकतापूर्ण नाट्य प्रस्तुती दी गई। नाटक में प्रतिभाग करने वाले कलाकार निर्मला मेहता, सांस्कृतिक सचिव मधू पेन्यूली, सांस्कृतिक अध्यक्षा गायत्री बिष्ट हेमंत, बिष्ट अंकित और पवन नेगी ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। आपको बता दें कि ट्रस्ट द्वारा हर साल मुम्बई में उद्गम दिवस का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखड प्रवासियों को एकजुट करने के साथ ही लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है।

जिसके तहत देवभूमि से विलुप्त हो रहे रीती रिवाज और बोली के संरक्षण को लेकर काम किया जाता है। इस मौके पर कई कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें बेहतरीन गायकी के लिए कृष्णा बिष्ट, नृत्य में बेहतरीन प्रस्तुति के लिए पूजा बिष्ट और न्योली गायकी के लिए रमेश भट्ट को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में देवभूमि लोक कला मंच के संस्थापक दीवान रामसिंह सौंन, दीपा दीवान सौंन, अध्यक्ष भोपाल सिंह बिष्ट, कार्याध्यक्ष नरेंन्द्र गिरधर सौंन, महासचिव मीना जगमोहन नेगी, उपाध्यक्षा नीलम गोदियाल, कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह सौंन, फिल्म निर्मात्री मीनाक्षी भट्ट, हेमा जगजीवन कन्यालजी, अशोक मुरारी, बहादुर बिष्ट, आयोजक रोहित नेगी के साथ ही कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: 1 मई से फिर शुरू होगा 108 का संचालन

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा: यहां खेतों में झूल रही है 11 हजार बोल्ट की विद्युत लाइन

मुंबई/रोहित नेगी

36962

You may also like