ईस्टर पर धमाकों से दहला श्रीलंका, 8 जगहों पर हुआ बम ब्लास्ट

April 21, 2019 | samvaad365

रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो समेत श्रीलंका के कई इलाकों में जोरदार बम धमाका हुआ। ये धमाके मुख्य रुप से चर्च को केंद्रीत करके किए गए। चर्चों में यह धमाके तब हुए जब लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए चर्च में एकत्रित हुए। श्रीलंका में कुल 8 धमाके हुए, जिनमें से 3 चर्च में हुए, जबकि अन्य 3 धमाके होटल में हुए। इन सिलसिलेवार धमाकों में 450 से ज्यादा लोगों के घायल और अबतक 207 लोगों की मौत की खबर हैं। वहीं अभी तक श्रीलंका में किए गए इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

वहीं इस घटना को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि वह कोलंबों में हुए बम धमाकों के बाद भारतीय उच्चायुक्त से लगातार संपर्क में हैं और इस परिस्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। सुषमा स्वराज ने श्रीलंका बम धमाकों के बाद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- +94777902082 +94772234176

आपको बता दें कि पुलिस प्रवक्ता रूवान गुनसेकेरा के अनुसार ये विस्फोट रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) सुबह 8.45 बजे हुआ। पुलिस को शांगरी-ला होटल तथा किंग्सबरी होटल में भी धमाके की खबर मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोच्चिकडे चर्च, काटुवापिटिया चर्च, शांगरी ला होटल, सिनेमन ग्रांड होटल और बैटलिकलोआ में एक चर्च समेत 8 जगहों पर धमाकें किए गए हैं, जिनमें अबतक 450 से ज्यादा लोगों के घायल होने और 207 लोगों के मारे जाने की खबर है।

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: मां चंडी देवी के इस मंदिर में होती है मनोकामना पूरी

यह खबर भी पढ़ें-मुंबई में देवभूमि लोक कला उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट का सिपैजी कार्यक्रम

संवाद 365/काजल

36973

You may also like