हरिद्वार: स्ट्रीट वेंडर्स का  ठेली रैली कर अनोखा प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली

August 31, 2020 | samvaad365

हरिद्वार: हरिद्वार में आज फुटपाथ के कारोबारी रेडी पटरी, हाथ-ठेली, फेरी-टोकरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चंडी चौराहे से पोस्ट ऑफिस तक अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ठेली रैली निकालकर सामाजिक दूरी के साथ नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया,प्रदर्शनकारी लघु व्यापारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को दोहराते हुए (हरिद्वार) नगर निगम प्रशासन पर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना के तहत रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को 10-10 हज़ार की कर्ज़ राशि कर्ज़ के रूप में सहायता राशि दिए जाने की प्रक्रिया पर लापरवाही का आरोप लगाया, लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया कि पूर्व के प्रस्तावित तीन वेंडिंग जोन जिनमे रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यपारियो का पंजीकरण व सारी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा दरकिनार किया जा रहा है,लघु व्यापारियों ने यह भी मांग दोहराई नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति की बैठक बुलाकर लघु व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए था लेकिन नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली निराशा जनक है।

https://youtu.be/cudz80tXiZI

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: बजट के अभाव में दम तोड़ रहा है टिहरी झील के पास मौजूद बोटैनिकल गार्डन

संवाद365/नरेश तोमर 

53749

You may also like