आईजी गढ़वाल ने किया रूद्रप्रयाग का दौरा, केदारनाथ की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

October 11, 2020 | samvaad365

चारधाम यात्रियों की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार द्वारा गढ़वाल परिक्षेत्र में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने रूद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम का भ्रमण कर रूद्रप्रयाग पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं के साथ साथ महिला अपराध, साइबर के प्रति तत्परता दिखाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कोरोना से खुद को बचाने के साथ आम जन मानस को भी प्रेरित करने के निर्देश दिए।

(संवाद 365/कुलदीप राणा )

यह भी पढ़ें-हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद

 

 

55144

You may also like