भारतीय थलसेना की शानदार पहल, अब बेटियों के लिए आसान हुई देश सेवा की राह

April 26, 2019 | samvaad365

देश की सेवा कौन नहीं करना चाहता है, युवाओं के भीतर अपने देश के प्रति कुछ कर गुजरने का जुनून होता है, इसी कड़ी में अगर बात उत्तराखंड की की जाए तो ये बात किसी से छुपी नहीं है कि उत्तराखंड को वीरों की भूमि भी कहा जाता है।

यहां के युवा देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वहीं अब यहां की युवा बेटियों के लिए देश सेवा करने का सुनहरा मौका है। दरअसल, थलसेना में महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। ऐसा थलसेना के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब थलसेना महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रही हो।

चलिए आपको बताते हैं कि आखिर थलसेना की इस पहल के पीछे कौन है, तो वो शख्स कोई और नहीं बल्कि पहाड़ के सपूत जनरल बिपिन रावत है। गौरतलब है कि जनरल बिपिन द्वारा थलसेना अध्यक्ष का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने ही सेना में महिलाओं की भर्ती का प्रस्ताव रखा था, जिसे रक्षा मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। बहरहाल, थलसेना की तरफ से महिलाओं के लिए जनरल ड्यूटी में सैनिक के तौर पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 25 अप्रैल, 2019 से जारी कर दिया गया है। वहीं इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून है। भारतीय थलसेना की भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी आप थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि सेना में महिलाओं की उपस्थिति अभी करीब चार फीसदी है। जबकि वायुसेना में इनकी भर्ती 13 फीसदी है। नौसेना में भी यह संख्या कम है। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन देने का फैसला भी किया है।

यह खबर भी पढ़ें-हरीश का वार, तो त्रिवेंद्र का पलटवार…   

यह खबर भी पढ़ें-पहाड़ में शोक की लहर, 20 साल की अदाकारा रजनी का निधन, ऐसे हुई मौत…

देहरादून/काजल

37157

You may also like