दून विश्वविद्यालय में ईशान पुरोहित के काव्य संग्रह का लोकार्पण, एसडीएफपी ट्रस्ट और विनसर प्रकाशन ने किया आयोजन

December 26, 2021 | samvaad365

दून विश्वविद्यालय के रंगमन्च, लोक व प्रदर्शनकारी कला विभाग, एसडीएफपी ट्रस्ट और विनसर प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में ‘पहल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पदमश्री प्रो. आदित्यनारायण पुरोहित ने की जबकि प्रख्यात लोकगायक व कवि नरेंद्र सिंह नेगी इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने उत्तराखण्ड के संदर्भ में उध्य्मिता के भाव के प्रसार पर बल देते हुए क्षेत्र् की अस्मिता का बोध कराया।

यह भी पढ़ें –देहरादून : जब 21 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर आए तो शहर में हर कोई देखता रहा ये अनोखी बारात

युकोस्त के महानिदेशक, डा. राजेंद्र डोभाल, प्रो. डी. आर. पुरोहित और प्रो. के. सी. पुरोहित थे।
ईशान पुरोहित के नए काव्य संग्रह मैंं क्यों हारु की समीक्षा बीना बेजवाल, गिरीश सुंदरीयाल व डा. अंजू भट्ट ने की। कार्यक्रम के प्रस्तोता गढ़वाल के ख्यातिप्राप्त कवि गणेश खुगशाल ‘गणी’ रहे।  इस विशिष्ट कार्यक्रम के आयोजक डा. ईशान पुरोहित, डा. गुंजन पुरोहित और कीर्ति नवानी थे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में उध्य्मिता के कुछ सफल प्रयास शीर्षक से आयोजित सत्र में विनय के.डी. व अखिलेश डिमरी ने ग्रामीण पर्यटन पर अरन्य रंजन ने सत्कार्,मंजू टम्टा ने लोक संस्कृति, प्रकाशन् क्षेत्र् में कीर्ति नवानी, पारम्परिक पहनावा पर कैलाश भट्ट और स्थानीय उत्पाद पर प्रस्तुतिकरण देते हुए अपनी जीवन यात्रा और उध्यमिता से अवगत कराया। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने प्रतिभागियो को स्मृति चिह्न् देकर सम्मानित किया।

 

डा. ईशान पुरोहित के काव्य संग्रह ”मैंं क्यों हारु” का लोकार्पण प्रो. आदित्य नारायण पुरोहित डा. नरेंद्र सिंह नेगी, प्रो. डी. आर. पुरोहित, प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो, के. सी. पुरोहित ने किया। अंत में कवियत्री सम्मेलन सत्र की अध्य्क्षता बीना बेजवाल ने की जबकि डा. अंजू भट्ट, ज्योत्सना जोशी, प्रेमलता सजवाण, मधुर वदिनी तिवारी, कान्ता घिल्डियाल, सुनीता चौहान एवं गीता गैरोला ने काव्य पाठ कर श्रोताओ को मन्त्रमुग्ध किया। गौरतलब है कि डा. ईशान पुरोहित का यह तीसरा काव्य संग्रह प्रकाशित हुआ है। इससे पूर्व उनके दो काव्य संग्रह ‘ जीवन तो चलता रहता है’ और ‘बाकी हूँ अभी ‘ प्रकाशित हो चुके हैं।

संवाद365,डेस्क

 

70724

You may also like