भू-माफिया की दादागिरी, अवैध जमीन पर किया कब्जा

April 23, 2019 | samvaad365

उधम सिंह नगर- प्रदेश में लगातार भू-माफियाओं की तादाद बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में ये बात सामने आती है कि इन भू-माफियाओं को क्या कानून का डर नहीं है, और अगर नहीं है तो किसके आड़ में ये अपना धंधा जमाएं हुए है। बता दें कि मामला सितारगंज सिड़कुल क्षेत्र का है। जहां भू-माफियाओं को किसी का खौफ नहीं है। सितारगंज क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्ज़ा कर सैंकड़ों कमरे बना दिए गए हैं।

जिससे कमरों की कमाई से भू-माफियाओं को लाखों रूपये प्रतिमाह की कमाई होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भू-माफियाओं  का ये खेल सिडकुल पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर दूरी पर चल रहा है। सितारगंज के सिडकुल एरिया में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा कर कमरों का निर्माण किया गया है।  जिसको माफियाओं द्वारा श्रमिकों को किराए पर देने का मामला सामने आया है। इस गोरखधंधे की शिकायत सितारगंज के ग्राम सिसौना निवासी हीरा लाल द्वारा उप-जिलाधिकारी को पत्र  माध्यम से दी गई थी।

हीरा लाल ने उप- जिलाधिकारी को पत्र में लिखा है कि सिडकुल क्षेत्र में रहने वाले 5 लोगों ने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर मकान बना लिए हैं। जिसमें 100 से अधिक कमरों का निर्माण कर दिया गया है और उन कमरों को काम करने वाले श्रमिकों को किराए पर दिया गया है। जिससे भू-माफियाओं को महीने में 2 लाख तक का फायदा हो जाता है।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं द्वारा खाली पड़ी सरकारी जमीन पर भी अवैध रूप से कॉलोनी बनाई गयी है। भू-माफियाओं का विरोध करने पर कब्जेदारों द्वारा उनकी भूमि पर भी कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा उप-जिलाधिकारी से जाँच की मांग की  गुहार लगाई गयी है। इस मामले पर सितारगंज उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट बताते है की जाँच अभी जारी है। जाँच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें-प्रदेश में एम्बुलेंस व्यवस्था चरमराई, जानिए क्या है समस्याएं…

यह खबर भी पढ़ें-फूलों की घाटी में स्वागत है आपका, ये है खासियत…

सितारगंज, उधम सिंह नगर/ दीपक चंद्रा

37049

You may also like