क्रिसमस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

December 25, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्रिसमस का यह पर्व हमें सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव है। उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : देहरादून : SGRR विवि में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, छात्रों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

 

84309

You may also like