पौड़ी- सात दिवसीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन पहुंचे पदमश्री कल्याण सिंह रावत

February 24, 2022 | samvaad365

पौड़ी- संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार व उत्तराखंड़ राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में गढ़वाल केन्द्रीय विष्वविद्यालय के चौरास परिसर में सात दिवसीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हो गया है.

आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान के छात्रों के लिये कई प्रतियोगितायें व लैक्चर रखे गये हैं। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित महत्सव में पहले दिन विज्ञान, पुस्तक प्रदर्शनी व क्वीज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई.

सात दिवसीय विज्ञान महोत्सव के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि पदमश्री कल्याण सिंह रावत मौजूद रहे। उन्होनें छात्रों को प्रकृति के सरंक्षण के लिए विज्ञान की उपयोगिता पर ध्यान केन्द्रीत करने व इस क्षेत्र में षोध करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नई पीढी पर्यावरण उच्च हिमालिय क्षेत्रों व बुग्यालों की महत्तवता से अंजान है। जो खास तौर पर पर्वतीए क्षेत्रों में रह रहे युवाओं के लिए चिंतनिय विषय है। कहा कि इस ओर युवाओं को ध्यान देना चाहिये.

(संवाद365,भगवान सिंह)

यह भी पढ़ें-  चंपावत हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

72706

You may also like