अल्मोड़ा के चौखुटिया की रुचिका नेगी का डांस शो डांस प्लस के लिए हुआ चयन

August 2, 2021 | samvaad365

अल्मोड़ा के चौखुटिया की रहने वाली ग्राम पंचायत धनस्यारी निवासी रुचिका नेगी का चयन देश के नंबर वन टीवी डांस शो डांस प्लस के लिए हो गया है। पांच चक्र के बाद वह टीवी शो तक पहुंची हैं। कुल चयनित नौ लोगों में से आठ महाराष्ट्र के हैं जबकि रुचिका उत्तराखंड से अकेली हैं। नृत्य में विशेष रुचि रखने वाली ग्राम पंचायत धनस्यारी निवासी रुचिका अपनी सफलता से उत्साहित हैं। एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो के लिए चयनित होने के लिए रुचिका ने कड़ी मेहनत की है। रुचिका के चयन की जानकारी मुंबई से उनके पिता संजय नेगी ने दी। इस पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताई है।

 

पिता संजय नेगी आर्थिक तंगी के बावजूद दो साल पहले वह यहां अपनी दुकान बंद कर सपरिवार मुंबई चले गए। वह डिलीवरी ब्वॉय की मामूली नौकरी कर रहे हैं।। रुचिका अपने साथियों के साथ दिन-रात मेहनत करती है। छोटी बच्ची होने के बावजूद उसे परिवार की आर्थिक स्थिति और हालात का भी आभास है। रुचिका का द डांसिंग स्टार नाम से यूट्यूब पर उसका चैनल भी है। इसमें उसके डांस शो देखे जा सकते हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-पवन पहाड़ी और मिनी बेलवाल का कुमाउंनी गीत बाना परूली छाया, 24 घंटे के अंदर लाखों लोगों ने देखा गीत

64463

You may also like