दुःखद खबर : घनसाली से युवा विधायक प्रत्याशी मकान लाल का हार्ट अटैक से हुआ निधन

October 22, 2021 | samvaad365

टिहरी के घनसाली विधानसभा से दुःखद खबर आ रही है। युवा विधायक प्रत्याशी मकान लाल की आज (गुरुवार) देर शाम हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया है। मकान लाल ग्राम भनेड़ी गांव के रहने वाले तथा समाजसेवा और राजनीति क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके थे। युवा विधायक प्रत्याशी मकान लाल की देर शाम अचानक मृत्यु की खबर से घाटी में लोग दुखी और हैरान है । बताया जा रहा है कि वह अपने ही घर पर थे उन्हें अटैक आया। जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया जहाँ उन्हें मृतक घोषित किया गया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन उनके पार्थिव शरीर को वापस एम्बुलेंस में अपने साथ गांव ले गए है। वह अपने पीछे पत्नी, 3 लड़की और एक लड़का छोड़ गए है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

संवाद365,डेस्क

68145

You may also like