माँ की हत्या की आरोपी ने बालिका निकेतन में लगायी फांसी…

May 16, 2019 | samvaad365

देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून के बालिका निकेतन में एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला उस किशोरी से जुड़ा हुआ है, जिसे अपनी माँ की हत्या के बाद बाल निकेतन भेजा गया था। बुधवार को जब बाल निकेतन में एक निजी संस्थान का कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान किशोरी बाथरूम  गई, जिसके बाद जब किशोरी नहीं लौटी तो उसे तलाशा गया, काफी ढूंढने-खोजने के बाद किशोरी बाथरूम में बेहोश हालत में मिली। किशोरी के मिलते ही तत्काल 108 को  सूचना दी गई, 108 के माध्यम से किशोरी को दून अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने देर रात बालिका निकेतन का निरीक्षण किया। नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम साढ़े सात बजे बालिका निकेतन की डीपीओ मीना बिष्ट ने बताया कि एक लड़की बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली, जिसे दून अस्पताल ले जाया गया जहां  किशोरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस दून अस्पताल पहुंच गई और दूसरी टीम को बालिका निकेतन भेजा गया। मृतका मूल रूप से पंजाब की रहने वाली थी और हरिद्वार में परिजनों के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि किशोरी को 3 मई को कोर्ट से आदेश के बाद नारी निकेतन से बालिका निकेतन लाया गया था।

बताया जा रहा है की मृत किशोरी हरिद्वार कनखल की रहने वाली थी। जिसको अपनी माँ की हत्या के आरोप में बालिका निकेतन भेज दिया गया था। किशोरी पर आरोप है कि 19 सितंबर 2018  को किशोरी ने पठाल से मारकर अपनी माँ की हत्या की थी, जिसके बाद वो पंजाब भाग गई। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद 25 सितम्बर को पुलिस ने किशोरी को गिरफ्तार कर लिया था।

 

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी की बेलमती देवी… उदाहरण हैं फ्लॉप सरकारी योजनाओं की

यह खबर भी पढ़ें-अपने विभाग में हस्तक्षेप पर हरक सिंह ने जताई खुलकर नाराजगी

संवाद365/कुलदीप

37621

You may also like