उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में अलर्ट

April 16, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड का मौसम बदलते देर नहीं लगती, ये बात बिल्कुल फीट बैठती है यहां के मौसम पर। जी हां एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम ने करवट ली और मानो ठंड लौट आई हो। मंगलवार सुबह लोगों को तब गर्मी से राहत मिली जब बारिश शुरू हुई और मौसम में ठंडक आई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला भी जारी है।

मौसम विभाग ने पहले ही 16 अप्रैल से मौसम में परिवर्तन आने की जानकारी दी थी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी दी है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों के प्रशासन को एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी के मुताबिक प्रशासन को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तेज की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने के आसार भी हैं। मौसम में आए बदलाव से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे जिले ज्यादा प्रभावित होंगे। बहरहाल, मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए ये बारिश किसी राहत से कम नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें-फूलों की देवी ‘घोघा माता’ की पूजा के साथ सम्पन्न हुआ उत्तराखंडी लोकपर्व ‘फूलदेई’

यह खबर भी पढ़ें-सीमल वृक्ष के औषधीय गुण जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

देहरादून/काजल

36870

You may also like