आप भी पढ़ें, अजब प्रेम की गजब कहानी…पहाड़ी दुल्हा ले ही आया रूसी दुल्हनिया

April 16, 2019 | samvaad365

प्यार वो ताकत है जो वक्त, दूरी और विपरीत परिस्थितियों को भी मात दे सकता है। हीर-रांझा, लैला-मजनू, सोनी-महीपाल या रोमियो-जूलियट इन सभी के मोहब्बत के किस्से आज भी याद किए जाते हैं। इन्हीं किस्सों में आज पहाड़ का लड़का प्रभात और रुस की दुल्हनिया एलेना का भी नाम शामिल हो गया है।

जी हां रूस का नाम पढ़ते ही आप समझ ही गए होंगे की ये प्यार देश-विदेश वाला प्यार है, यानि कि सात समंदर वाला प्यार है। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं प्रभात और एलेना की प्रेम कहानी के बारे में। इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत दुबई में साल 2016 में शुरू हुई थी। दोनों पिछले 3 सालों से दुबई के होटल में साथ में काम कर रहे थे, वहीं उनकी दोस्ती हुई और ये दोस्ती दोनों को इतनी रास आने लगी कि दोनों एक-दूजे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने लगे और यही वक्त धीरे-धीरे दोस्ती से प्यार में बदल गया। वक्त बीता तो दोनों ने शादी करने का इरादा भी बना लिया। शादी से पहले एलेना उत्तराखंड और यहां की संस्कृति को समझना चाहती थीं, वहीं प्रभात उत्तराखंड के उत्तरकाशी के ही रहने वाले थे इसलिए बिना किसी देरी के एलेना कई बार उत्तरकाशी भी आईं और पहाड़ी रहन-सहन और रीति रिवाज को करीब से जाना। इसके बाद 12 अप्रैल को एलेना का परिवार उत्तरकाशी पहुंचा और दोनों परिवारों की मुलाकात के बाद शुरू हुई शादी की रस्में। दरअसल प्रभात गढ़वाली है लिहाजा गढ़वाली रीति-रिवाजों के साथ ही शादी की सारी रस्में निभाई गई। दोनों पक्षों ने 13 अप्रैल को अलग-अलग जगह मेहंदी समारोह आयोजित किया और 14 अप्रैल को प्रभात और एलेना ने भगवान काशी विश्वनाथ का आशिर्वाद लेकर एक-दूसरे का हाथ सात जन्मों के लिए थाम लिया। शादी के जोड़े में एलेना बेहद खूबसूरत लग रही थी। बहरहाल, संवाद 365 प्रभात और एलेना को उनकी शादी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।

यह खबर भी पढ़ें-सीमल वृक्ष के औषधीय गुण जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में अलर्ट

देहरादून/काजल

36875

You may also like