दिल्ली में आयोजित डिजिटल मीडिया अवार्ड में उत्तराखंड के इन पत्रकारों को मिलेगा सम्मान…

August 21, 2019 | samvaad365

देहरादून:  निर्भिक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के लिए 25 अगस्त को नई दिल्ली में एक अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में IPPCI व न्यूज़ चक्र द्वारा “मदरलैण्ड वॉइस” हिंदी समाचार पत्र के शुभारंभ के मौके पर डिजिटल मीडिया अवॉर्ड 2019 में इन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। खास बात ये है कि जिन पत्रकारों को सम्मान दिया जाएगा उनमें उत्तराखंड के आठ पत्रकार भी शामिल हैं।  अवॉर्ड के लिए लगभग 500 पत्रकारों में से चयनित 97 पत्रकारों में उत्तराखण्ड के देहरादून से सुनील गुप्ता, शिव प्रशाद सेमवाल, अजीत नेगी, रजनेश ध्यानी, शिव नारायन सिंह, अल्मोड़ा से राकेश चंद्रा (डंडरियाल), पौड़ी गढ़वाल से आशुतोष नेगी सहित ऋषिकेश से देवेन्द्र कुमार के नामों का चयन समिति द्वारा किया गया है। इन सभी पत्रकारों को डिजिटल मीडिया में निर्भीक, निष्पक्ष व सटीक खबरों के लिए चुना गया है। उक्त जानकारी वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय महासचिव व IPPCI के प्रमुख नरेन्द्र भंडारी ने दी।

यह खबर भी पढ़ें-बड़ी खबर:  योगी कैबिनेट का विस्तार, 24 मंत्री शामिल

यह खबर भी पढ़ें-आराकोट दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों से मिले प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना

संवाद365

40533

You may also like