UKSSSC: पेपर लीक मामले में STF ने पीआरडी कर्मचारी को किया अरेस्ट, पत्नी को लीक प्रश्न पत्र देकर कराया था चयनित

September 3, 2022 | samvaad365

UKSSSC पेपर लीक मामले में शनिवार को 33 वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ ने आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी संजय राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई गई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।

स्पेशल टास्क फोर्स ने गवाहों के बयान एवं  टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया। अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है। वह वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।

इससे पहले शुक्रवार को पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने राजकीय पॉलीटेक्निक हिंडोलाखाल के जूनियर असिस्टेंट को गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से लक्सर, हरिद्वार का रहने वाला है। आरोप है कि उसने कई अभ्यर्थियों को धामपुर में हाकम सिंह के सेंटर पर हल किया हुआ पेपर दिया था। इसे याद कर अभ्यर्थियों ने दोनों दिन परीक्षा में भाग लिया।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी ने किया सरेंडर, कोर्ट ने सुरक्षा देने के दिए आदेश

80805

You may also like