हापुड़: बृजघाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब… बेबस नजर आई पुलिस

July 6, 2020 | samvaad365

हापुड़: जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के तीर्थ नगरी ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए गंगा स्नान पर रोक लगा दी थी, लेकिन सावन के पहले सोमवार से एक दिन पहले गुरु पूर्णिमा पर बृजघाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और प्रशासन के तमाम दावे फेल होते दिखाई दिए। उमड़े सैलाब के सामने हापुड़ पुलिस बेबस नजर आई। सुबह से ही गंगा स्नान के लिए यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया। ऐसे में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृजघाट के पास टोल प्लाजा पर भी गाड़ियों का लंबा जाम लग गया।

हालंकि हापुड प्रशासन ने सिर्फ गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन के लिए छूट दी थी लेकिन आस्था की डुबकी के आगे हापुड़ प्रशासन फेल होता नजर आया। हालांकि गंगा स्नान करने वालों की तादाद लाखों पहुंच जाती मगर पाबंदी के बावजूद भी श्रद्धालुओं का ताता लगना शुरु हो गया। कुछ मौजूदा लोगों ने बताया कि घाट से बाहर तो कुछ पुलिसकर्मी दिखाई दिए हैं बाकी अंदर किसी को रोक टोक करने वाला कोई कर्मी नहीं दिखाई दिया है।

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: आज है सावन का पहला सोमवार, जानिए भगवान भोलेनाथ को क्यों प्रिय है ये महीना…

संवाद365/आरिफ कस्सर

51518

You may also like