केंद्र सरकार ने बागेश्वर टनकपुर रेल लाइन के लिए अब तक नहीं किया बजट आवंटन

March 3, 2019 | samvaad365

बागेश्वर  ब्रिटिश काल से प्रस्तावित बागेश्वर टनकपुर रेल लाईन राष्ट्रीय योजना में शामिल होने के बाद भी केन्द्र सरकार द्वारा अभी तक बागेश्वर टनकपुर रेल लाईन के लिए बजट आवंटन नही किया गया है। जिसको लेकर बागेश्वर टनकपुर रेल निर्माण संघर्ष समिति विगत 14सालो से रेल निर्माण के लिए कई बार बागेश्वर और दिल्ली जंतर मंतर मैदान तक आन्दोलन कर चुकी है। आज भी रेल निर्माण संर्घष समिति अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर आन्दोलनरत है।  वहीँ भाजपा के गढ़वाल राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के लोकसभा चुनावों मद्देनजर रेल लाईन के सर्वे की बात करना भाजपा का रजनैतिक स्टंट है। इसपर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए रेल आंदोलनकारियों ने केंद्र व् राज्य सरकार  ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी करी।

वहीं रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बतया आजादी से पहले अंग्रेजों ने बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन में 1882 में प्रस्तावित किया। 1912 में रेल लाइन की पहली सर्वे हुई। अंग्रेजों ने टनकपुर से कुछ किमी रेल लाइन बिछा भी दी थी। देश आजाद हो गया। लेकिन आजादी के 72  साल बाद भी किसी भी राजनीतिक दल ने प्रस्तावित रेललाइन की सुध आजतक नहीं ली। लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद 2006 में भारत सरकार ने रेल लाइन के पहली सर्वे की। 2009, 2010 और 2011 में पुन: सर्वे हुई। यूपीए सरकार ने रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना में शामिल किया। तबसे ये रेल परियोजना ठन्डे बस्ते में है। लेकिन अभी तक न रेल लाइन का निर्माण नहीं हो सका न कोई बजट पास हुआ यहाँ की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर  रही है। 2014  लोकसभा चुवाओ के समय यंहा की जनता से रेल लाइन लाने का वादा भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े और जीते भी वर्तमान सांसद अजय टम्टा द्वारा किया गया चार साल बीत गए लेकिन रेल लाईन निर्माण बागेश्वर सेटनकपुर तक दूर दूर तक नहीं दिख रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव निकट हैं इसमें अब इनको हमारी याद आना लाजमी है।

वहीँ भाजपा के गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी पर निशाना साधते हुए कॉग्रेसी सांसद  प्रदीप टम्टा ने कहा बलूनी अँधेरे में तीर चला रहे है। किस सर्वे की बात कर रहे है।  जब यह परियोजना हमारी सरकार ने राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में रखी थी. पूर्व में कई  सर्वे हो चुके है।  यह भाजपा का केवल लोकसभा चुनावी स्टंट है। अगर केंद्र की भाजपा सरकार को अगर  कार्य करना ही है तो टनकपुर बागेश्वर रेल रेल लाईन के निर्माण के लिए धन आवंटन करवा कर दिखाए।  रेल निर्माण संघर्ष समिति पिछले कई सालों से यंहा जनपद मुख्यालय में लगातार आंदोलन करते आ रही है।  कई सरकारे आई और गई हर किसी नेता ने इनको विश्वास दिलाया इस साल बजट मिलेगा वो दिन आजतक नहीं आया अब ऐसे में लोकसभा चुनावो का समय आ गया नेता फ़िर इन्हे ठगने लगे।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून की नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति ने बदली दिव्यांगों की जिंदगी

यह खबर भी पढ़ें-देश के जाबाज स्कवार्डन लीडर शहीद सिद्धार्थ वशिष्ठ की अस्थियां हुई गंगा में प्रवाहित

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

32992

You may also like